पंजाब राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने दिल्ली दौरे पर जाने वाले अधिकारियों पर हवाई यात्रा और फाइव स्टार होटल में ठहरने पर लगाई रोक
चंडीगढ़, 9 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब के राज्यपाल और यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने चंडीगढ़ प्रशासन को एक आदेश में दिल्ली दौरे पर जाने वाले अधिकारियों के लिए हवाई यात्रा और स्टार होटलों में ठहरने पर रोक लगा दी है।
सलाहकार को लिखे पत्र में कहा गया है, “जिम्मेदार अधिकारी होने के नाते यह हमारा नैतिक कर्तव्य है कि सार्वजनिक धन की बर्बादी नहीं होनी चाहिए और फिजूलखर्ची किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जानी चाहिए।
इस संबंध में चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों द्वारा किए जा रहे खर्च से संबंधित एक समाचार मेरे संज्ञान में लाया गया। समाचार में बताया गया कि अधिकारी दिल्ली के पांच सितारा होटलों में रुके और वाणिज्यिक उड़ानों में बिजनेस क्लास से यात्रा की।