पंजाब राज्यपाल और सीएम मान के बीच टकराव चरम सीमा पर
राज्यपाल का एक और पत्र आया सामने, कहा पत्रों का जबाव दे नही तो करेगे राष्ट्रपति शासन की सिफारिश
चंडीगढ़, 26 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान व राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के बीच टकराव बढ़ता ही जा रहा है। अब फिर पंजाब राज्यपाल ने सी.एम. मान को पत्र लिखकर चेतावनी दी गई है।
पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने आप सरकार पर संविधान के खिलाफ काम करने और उनके पत्रों का जवाब नहीं देने का आरोप लगाया है राज्यपाल ने सीएम भगवंत मान को पत्र लिखकर चेतावनी दी है कि, अगर उन्होंने उनके पत्रों का जवाब नहीं दिया तो वे राष्ट्रपति शासन की सिफारिश कर सकते हैं जानकारी के अनुसार गवर्नर ने सी.एम. मान को 4 पेजों की चि_ी में सख्त शब्दावली की इस्तेमाल करते हुए कहा कि सभी चि_ियों के जवाब दिए जाएं।
दरअसल, बनवारीलाल पुरोहित ने कहा कि, राज्यपाल द्वारा मांगी गई जानकारी न देना स्पष्ट रूप से संवैधानिक कर्तव्य का अपमान है, जोकि सीएम भगवंत मान पर लगाया गया है. ऐसा न करने पर मेरे पास कानून और संविधान के अनुसार कार्रवाई करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा. इससे पहले राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने सीएम भगवंत मान पर जून में हुए विधानसभा सत्र के दौरान उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया था।