पंजाब मे लगातार बदल रहे मौसम के बीच मौसम विभाग का एक और बडा अपडेट
चंडीगढ के आसपास के इलाको मे देर रात से जारी है भारी बारिश
चंडीगढ़, 23 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब इस समय भंयकर बाढ की चपेट मे है कई जिले बिल्कुल ही जल मंगन हुए पडे है। वह अगर बात करे आज चंडीगढ के आसपास के इलाको मे जोरदार बारिश से लोगो को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने चंडीगढ़-अंबाला में रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं बारिश व बाढ़ की संभावना को लेकर आगामी 72 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
पंजाब के फिरोजपुर सहित कई इलाके बाढ़ की चपेट में चल रहे हैं व कई सीमावर्ती गावों में पिछले 2-3 दिनों से सतलुज दरिया में पानी का बहाव बेहद तेज चल रहा है। इसी बीच बारिश के चलते खतरा और बढऩे के आसार बन रहे हैं। मंगलवार शाम को पंजाब के पठानकोट, रोपड़, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब, होशियारपुर, चंडीगढ़ सहित आस-पास के जिलों में बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई।