पंजाब मे फिर कांग्रेस को लगा बडा झटका, इस पूर्व चेयरमैन ने थामा भाजपा का दामन
चंडीगढ़, 10 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब मे लगातार कांग्रेस के बडे व छोटे नेता पार्टी का हाथ छोडते जा रहे है वही अब विधान सभा हल्का जलालाबाद से कांग्रेस के नेता एवं पंजाब स्टेट बैकवर्ड आयोग के पूर्व सीनियर वाईस चेयरमैन सुखविंदर सिंह भाजपा में शामिल हो गए। पंजाब भाजपा मुखय कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सुखविंदर सिंह (काका कंबोज) का भाजपा में शामिल होने पर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि भाजपा में शामिल हो रहे नेताओं को पूरा सम्मान मिलेगा।