पंजाब मे पनबस-पी.आर.टी.सी. ठेका कर्मचारी यूनियन ने किया सरकारी बसों के चक्का जाम का ऐलान
चंडीगढ़, 8 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब मे पनबस-पी.आर.टी.सी. ठेका कर्मचारी यूनियन ने अपनी मांगो लेकर सरकारी बसों के चक्का जाम का बडा ऐलान किया है। यूनियन ने 14 से 16 अगस्त तक सरकारी बसों का चक्का जाम करने के संबंध में राज्य स्तरीय कमेटी की मीटिंग हुई जिसमें संघर्ष की रूपरेखा तैयार की गई। गिल ने कहा कि लम्बित मांगों को लेकर 14 से 16 तक सरकारी बसों का चक्का जाम करके कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे व 15 अगस्त को राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यूनियन ने कहा कि आऊटसोर्स पर होने वाली भर्ती किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।