पंजाब मे एक बार फिर सडक़ों पर उतरे किसान, किसानो का चंडीगढ़ की और कूच
पुलिस का किसानों पर बडा एक्शन, कपूरथला में किसान हिरासत में , लाठीचार्ज में एक की मौत
चंडीगढ़, 21 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब मे एक बार फिर किसान सडक़ो पर उतर आये है जिससे कई जिलो प्रदर्शन उग्र हो गया है। किसानो द्वारा चंडीगढ़ में बड़े प्रदर्शन का एलान किया है जिस कारण किसानों ने चंडीगढ़ कूच कर दिया है। जगह-जगह पर पुलिस उन्हें रोकने में लगी है। उधर, संगरूर जिले के लोंगोवाल में आंदोलन कर रहे किसानों और पुलिस में झड़प हो गई। इसमें एसएचओ दीपइंदर सिंह जेजी समेत कई पुलिसकर्मी और किसान घायल हैं।
बतां दे कि कल यानि की 22 अगस्त से चंडीगढ़ में स्थायी मोर्चा लगाने का एलान भी 16 किसान संगठन कर चुके हैं। इससे पहले पुलिस ने कल देर रात को ही छापेमारी कर किसानों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया है। इससे नाराज किसान संगठन सडक़ पर उतर आए।
बताया जा रहा है कि प्रदर्शन मे एक किसान प्रीतम सिंह की मौत हो गई है। भारतीय किसान यूनियन आजाद के जिला स्तरीय प्रतिनिधि जसवीर सिंह मेदेवास ने बताया कि गांव मंडेर के किसान प्रीतम सिंह आंदोलन में सुबह से ही साथ रहे।
सुनाम विधानसभा क्षेत्र में सोमवार सुबह से ही संगठनों और पुलिस के बीच स्थिति तनावपूर्ण रही।
मोगा से भी किसान चंडीगढ़ को रवाना होने लगे हैं। पुलिस उन्हें रोकने की कोशिश में जुटी है। वहीं किसान भी अपनी जिद पर अड़े हैं। कई किसान नेताओं को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। फिरोजपुर रोड पर किसान गुरुद्वारा श्री तंबुमल के पास जुटे और चंडीगढ़ कूच किया। यहां पर पुलिस ने बैरिकेड लगा रखा था। किसानों ने बैरिकेड तोड़ दिया और आगे बढऩे लगे। कपूरथला में सोमवार को किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेताओं ने प्रदर्शन किया। यहां पुलिस ने 44 किसानों को हिरासत लिया।