पंजाब मे आज नेशनल हाईवे रहेगा जाम
पढिये इन जिलो मे यात्रीगण यात्रा करने से करे परहेज
चंडीगढ़, 7 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब के खन्ना में आज नेशनल हाईवे पर यूनाइटेड ट्रेड यूनियन पंजाब की तरफ से अपनी मांगो लेकर हाईवे जाम किया जायेगा। खन्ना में ग्रीनलैंड होटल के पास धरना होगा। सुबह 9 से शाम 5 बजे तक नेशनल हाईवे जाम रहेगा। लुधियाना, जालंधर, मोगा, फतेहगढ़ साहिब, बठिंडा समेत सभी जिलों में चक्का जाम रहेगा।
यूनाइटेड ट्रेड यूनियन पंजाब के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह ने कहा कि प्रदेश भर के ट्रांसपोर्टर परेशान हैं। वे लाखों रुपए खर्च करके गाडिय़ां खरीदते हैं। 55 से 60 हजार रुपए हर साल टैक्स भरते हैं। हैवी लाइसैंस बनाते हैं। सरकारी खजाने को भरते हैं। दूसरी तरफ जुगाड़ू रेहड़े वाले अपने जुगाड़ से वाहन तैयार करके कम किराए पर माल ढोते हैं। ट्रांसपोर्टरों का कारोबार पूरी तरह ठप कर दिया गया है। इसे लेकर नैशनल हाईवे जाम रहेगा।