पंजाब में नगर परिषद और नगर निगम चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी
चंडीगढ़, 5 अगस्त (विश्ववार्ता): पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने राज्य में नगर परिषद और नगर पंचायतों के चुनाव को हरी झंडी दे दी है। इस संबंध में जारी अधिसूचना के अनुसार, पंजाब में यह चुनाव आगामी 1 से 15 नवंबर तक कराए जाएंगे। राज्यपाल ने इसके साथ ही 39 नगर परिषदों व नगर पंचायतों के 27 वार्डों में उपचुनाव कराने की भी मंजूरी दे दी है
लुधियाना आउट के कुल 95 वार्डों के लिए वोटिंग होनी है इनमें से 47 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, इसके अलावा 14 वार्ड एससी सीटों के लिए आरक्षित हैं और बाकी सामान्य सीटें हैं। इसे चंडीगढ़ के उच्च अधिकारियों ने पास कर दिया है। यह जानकारी लुधियाना नगर निगम के एमटीपी और निगम कमिश्नर ने साझा की। उन्होंने कहा कि यदि कोई पूर्व पार्षद या कोई प्रत्याशी कोई सुझाव देना चाहता है तो 7 दिन का समय निर्धारित किया गया है। 7 दिन के अंदर अपने सुझाव दे सकते हैं।।