पंजाब में धान की सरकारी खरीद शुरू ,खरीद के लिए सरकार की ओर पुख्ता प्रबंध
चंडीगढ़, 1 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पंजाब में धान की सरकारी खरीद शुरू हो गई है। मंडियों में धान की फसल पहुंच चुकी है जिसे लेकर सरकार की ओर पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पंजाब सरकार की ओर से किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। किसानों का एक-एक दाना खरीदा जाएगा।
पंजाब में खरीद केंद्रों की गिनती 1806 है। इसी बीच धान का उद्देश्य 182 लाख मीट्रिक टन रखा गया है। तय खरीद राशि 37,625.68 करोड़ रुपए है।