पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ ने प्रैस कॉफ्रैस कर सीएम मान पर किया बडा वार
सीएम मान की खुली बहस पर दिया यह जबाव
चंडीगढ़, 11 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पंजाब सीएम मान पर कडा निशाना साधा और कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा 1 नवंबर को टैगोर थिएटर में विपक्षी दलों के लिए रखी खुली बहस में जाने से इनकार कर दिया है। उन्होंने सी.एम. मान को चुनौती दी है कि अगर उन्होंने बहस रखनी है तो फिर उनके साथ अबोहर चलें, जहां पानी के बाहर जाने का असर होगा।
उन्होंने कहा कि सी.एम. मान को अपने पद का ध्यान रखते हुए शब्दावली का प्रयोग करना चाहिए। पंजाब सरकार ऐसा कर मुद्दों से भटकाने की बात कर रही है। सी.एम. मान अबोहर में आकर बहस करें और कोई भी ऐसा इंसान जो पक्षपात नहीं करता उसे वहां बुला लिया जाए।