पंजाब पुलिस व बी.एस.एफ. की मुस्तैदी ने किया अंतरराष्ट्रीय ड्रग रेक्ट का पर्दाफाश
पंजाब डी.जी.पी. गौरव यावद ने ट्वीट कर दी जानकारी
चंडीगढ़, 18 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब जब से आम आदमी पार्टी की सरकार आई तब से एक बाद एक लगातार नशे के रैकेटों पर बडा प्रहार किया जा रहा है आज बी.एस.एफ. व पंजाब पुलिस द्वारा पाकिस्तान से हेरोइन की खेप लाने वाले तस्कर को जालंधर ग्रामीण पुलिस ने काबू किया है। इस दौरान पकड़े गए व्यक्ति से 8 किलो हेरोइन बरामद की गई है। आरोपी की पहचान जोगा सिंह निवासी गांव राजापुर लुधियाना के रूप में हुई है।
पंजाब डी.जी.पी. गौरव यावद ने ट्वीट भी शेयर किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी जोगा सिंह अंतरराष्ट्रीय तस्कर है। यह एनडीपीएस एक्ट के कई केसों में वाछिंत था और इसके 2 साथियों को स्टेट स्पेशल आप्रेशन सैल द्वारा पहले 14 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी पर एन.डी.पी.एस. अधिनियम के तहत एफ.आई.आर. दर्ज की गई है और नशा तस्करी में शामिल अन्य अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए जांच जारी है।