पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने झंडा फहराया
चंडीगढ़ सर्वाधिक सोलर ऊर्जा उत्पन्न करने वाला पहला प्रदेश बना : पुरोहित
पंजाब पुलिस की महिला बटालियन ने बेस्ट मार्च पास की ट्रॉफी जीती
चंडीगढ़, 15 अगस्त (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ में परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने झंडा फहराया। इस दौरान पंजाब पुलिस की महिला बटालियन ने पहली बारी चंडीगढ़ में परेड में भाग लिया और पहली बार यही ओवरऑल बेस्ट मार्च पास की ट्रॉफी जीती।
इस दौरान उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पर्यावरण के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहा है। देश के सभी केंद्र शासित प्रदेशों में चंडीगढ़ सर्वाधिक सोलर ऊर्जा उत्पन्न करने वाला पहला प्रदेश है। अब चंडीगढ़ इलेक्ट्रिक वाहन की तरफ बढ़ रहा है।100 से ज्यादा चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट की इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं। आगे आने वाले समय में सभी सरकारी दफ्तरों में सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहन ही खरीदे जाएंगे।