पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान विशाखापत्तनम में करेंगे विपश्यना ध्यान
चंडीगढ, 3 जनवरी (विश्ववार्ता) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जो पिछले सप्ताह ही होशियारपुर के निकटवर्ती गांव आनंदगढ़ से विपश्यना करके लौटे थे तो वहीं अब सूत्रो से खबर है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान विपश्यना के लिए रवाना होंगे।
जानकार सूत्रो के हवाले से खबर है कि आज मुख्मयंत्री भगवंत मान विपश्यना के लिए आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम रवाना हो गए हैं। वह वहां पर चार दिन रहेंगे और शनिवार शाम को दिल्ली लौटेंगे। उसके अलगे ही दिन वह गुजरात के लिए रवाना हो जाएंगे और लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी की रैलियों में शामिल होंगे।
दिसंबर में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल दस दिन की विपश्यना के लिए होशियारपुर आए थे। वे होशियारपुर-ऊना रोड पर गांव महिलांवाली से आनंदगढ़ की ओर जाने वाली सडक़ पर स्थित धम्म धज्ज विपश्यना केंद्र में रुके थे।
भाजपा ने आरोप लगाया था कि केजरीवाल ने केवल ईडी के सामने जाने से बचने के लिए ऐसा किया है।
ईडी ने केजरीवाल को समन भेजकर 21 दिसंबर को पेश होने के लिए कहा था, लेकिन केजरीवाल पहले ही ध्यान के बहाने होशियारपुर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है।