पंजाब के फिरोजपुर मे महिला के साथ दुष्कर्म का मामला आया सामने
कार मे दुष्कर्म कर सडक़ किनारे फेंका
चंडीगढ़, 7 जुलाई (विश्ववार्र्ता): देश मे औरतों पर लगातार दरिंदगी की खबरे सामने आ रही है कही देश के कोने मे मासूम बच्ची तो कही किसी की बहन दुष्कर्म का शिकार हो रही है। ताजा मामला पंजाब के फिरोजपुर से सामने आ रहा है जहां 25 वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्कर्म कर सडक़ किनारे फेंक दिया गया। बताया जा रहा है कि वारदात को तीन लोगों ने अंजाम दिया है। उधर, थाना कुलगढ़ी पुलिस ने उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार पीडि़ता फिरोजपुर छावनी के लाइट वाले चौक पर गांव के लिए बस का इंतजार कर रही थी। तभी उसके जानने वाले दो व्यक्ति कार से उतरे और उसे गांव छोडऩे के बहाने कार में बिठाकर ले गए और रास्ते में उससे दुष्कर्म किया।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...