पंजाब के फिरोजपुर जिले में किसानों द्वारा टोल प्लाजो पर जोरदार प्रदर्शन
कहा जेलो में भेजे गये किसानों को बिना शर्त तुरंत रिहा किया जाए
चंडीगढ़, 22 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब के जिला फिरोजपुर में आज किसानों द्वारा टोल प्लाजो पर रोष धरने लगाए गए और प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तार किए गए किसान नेताओं को तुरंत रिहा करने और किसानो की सभी मांगे तुरंत मानने की मांग की।
जिला सचिव गुरमेल सिंह फत्तेवाला और कोषाध्यक्ष रणजीत सिंह ने भगवंत मान सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि कसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब और 16 किसान मजदूर संगठनों द्वारा की गई घोषणा के तहत चंडीगढ़ में लगने वाले धरने को नाकाम करने के लिए सरकार पंजाब सरकार के आदेशों अनुसार पर पुलिस द्वारा पंजाब भर में किसान नेताओं को उनके घरों से उठा लिया गया है और संगरूर में पंजाब पुलिस के जबर जुलम का सामना कर रहा किसान प्रीतम सिंह (55 वर्ष ) शहीद हो गया ,जिसके विरोध में पूरे पंजाब में किसान किसानों में भारी रोष पाया जा रहा है।