पंजाब के नौ जिलो मे बाढ़ का कहर लगातार जारी
भारत-पाक सीमा पर भारतीय सेना की तीरथ स्थित चेक पोस्ट पानी मे डूबी
हर तरफ पानी ही पानी, जन जीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त
चंडीगढ़, 19 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब इस समय भंयकर बाढ से जूझ रहा है हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण पंजाब के नौ जिले जिनमे फिरोजपुर, होशियारपुर, गुरदासपुर, जालंधर, मोगा, रूपनगर, तरनतारन, नवांशहर और कपूरथला जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। दर्जनों गांव खाली करवा लिए गए हैं।
वहीं फिरोजपुर में ही भारत-पाक सीमा पर भारतीय सेना की तीरथ स्थित चेक पोस्ट पूरी तरह डूब गई। यहां तैनात करीब 50 जवानों को सुरक्षित निकाल लिया गया। फिरोजपुर में 50 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। लोग घर छोडक़र सुरक्षित जगहों पर पहुंच गए हैं। ग्रामीणों की मदद के लिए सेना और एनडीआरएफ बुलाई गई है। ग्रामीणों को राहत कैंपों में पहुंचने की अपील की जा रही है। ग्रामीणों के कहने पर जिला प्रशासन ने हुसैनीवाला हेड के गेट खुलवाए हैं। होशियारपुर के मंड क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है। यहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ शुक्रवार को जायजा लेने पहुंचे। वहीं, मौसम विभाग ने शनिवार से 23 अगस्त तक मौसम के शुष्क रहने की भविष्यवाणी की है। कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।