पंजाब के घने कोहरे के कारण घटे हादसे को लेकर पंजाब सीएम मान का बडा टवीट आया सामने
पढिये कही ये बात
चंडीगढ़, 13 नवंबर (विश्ववार्ता) समराला में घने कोहरे के कारण गाडिय़ों की टक्कर हो जाने से घटे हादसे को लेकर पंजाब के सी.एम. भगवंत मान ने ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ”आज सुबह घने कोहरे के कारण समराला के पास बड़ा हादसा हुआ है जहां कई गाडिय़ां आपस में टकरा गईं… कई लोगो के घायल होने की खबर है… मैंने प्रशासन को तुरंत घायलों की मदद करने के लिए कहा है और मैं लगातार प्रशासन से संपर्क में हूं…। लोगों को भी अपील करता हूं कि आने वाले दिनों में कोहरा बढ़ेगा तो सावधानी से गाडिय़ां चलाएं।
गौरतलब है कि पंजाब में घने कोहरे के कारण आज सुबह बड़ा हादसा हुआ था। इसमें लुधियाना चंडीगढ़ हाईवे पिंड निलो के नजदीक तेज रफ्तार 5 गाडिय़ां आपस में टकरा गई थी। इस दौरान एक शख्स 4 घंटे तक गाड़ी के अंदर फंसा रहा, जिसे बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया था।