पंजाब के कई जिलो मे झमाझम बारिश से लोगो को भीषण गर्मी से मिली राहत
लोगो ने बारिश का लुफ्त उठाया
चंडीगढ़, 10 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब मे इस समय प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी है लेकिन आज इंद्र देवता पंजाब के कई जिलो मे मेहरबान नजर आये जिस कारण गर्मी से तर लोगो को बारिश की सुखद बंूदो ने राहत दी। जालंधर जिले में पूरा दिन तपिश और उमस के बाद शाम को लोगों को कुछ राहत मिली मौसम सुहाना होने की वजह से लोग पार्कों में सैर करते दिखाई दिए और बच्चे भी मौसम का लुफ्त उठाते नजर आए।