पंजाब के इस जिले मे छत पर चढकर व्यक्ति ने की अंधाधुंध फायरिंग, दो की मौत
चंडीगढ़, 10 नवंबर (विश्ववार्ता) पंजाब के बठिंडा जिले के गांव कोठा गुरु मे आज सुबह उस समय हडकंप व दहशत का माहौल पैदा हो गया जब एक व्यक्ति बंदूूक लेकर एक मकान की छत पर चढ़ गया और अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। इसके बाद आरोपी ने खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। मामला चाचा-ताऊ के परिवार के बीच जमीन विवाद से जुड़ा है।
मृतकों में एक आरोपी का चचेरा भाई है।गोली लगने से आरोपी का चचेरा भाई गुरशंट सिंह पुत्र काका सिंह और भोला सिंह पुत्र नारायण सिंह की मौत हो गई। वहीं कुलदीप सिंह पुत्र जैल सिंह घायल है। इसके बाद आरोपी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। लोगों के अनुसार, गांव में 35 राउंड फायरिंग हुई है। आरोपी के परिवार में जमीन विवाद चल रहा है। इस घटना से जहां पूरे गांव में दहशत का माहौल है, वहीं मृतकों के परिवारों में गहरा शोक है।