पंजाब के अबोहर जिले मे चंडीगढ के ठेकेदार पर केस दर्ज, पढिये क्या हेै मामला
चंडीगढ़, 21 मई (विश्ववार्ता) :पंजाब के अबोहर में चंडीगढ़ के ठेकेदार पर केस दर्ज करने का मामला सामने आया है। ठेकेदार ने जलालाबाद के व्यक्ति को 5 करोड़ के ड्रेन के काम का ठेका दिया था। जिसकी डाउन पेमेंट 32 लाख की। काम पूरा होने के बाद ठेकेदार ने पूरी रकम नहीं दी। पीडि़त ने जब उससे काम की रकम मांगी तो उसे अपशब्द कहे गए। पीडि़त ने शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। जांच डीएसपी अबोहर सुखविंदर सिंह कर रहे हैं।
पुलिस को दी शिकायत में जलालबाद के टिवाना कलां निवासी बलविंदर सिंह पुत्र जगीर सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ निवासी गुरिंदर सिंह ठेकेदार ने अपने पार्टनर मनमोहन सिंह आदि से मिलकर 2014-15 में अबोहर ड्रेन के काम का ठेका उसे दिया था। इस काम की कुल कीमत 5 करोड़ से अधिक बनती थी। उक्त लोगों ने उससे सारा काम कंप्लीट करा लिया और खुद सरकार से इस काम की पेमेंट भी हड़प ली।