पंजाब की 16 किसान जत्थेबंदियो ने सीएम मान के हल्के मे लगाया पक्का मोर्चा
सरकार किसानों की गिरफ्तारियां करनी बंद करें और पंजाब में दहशत का माहौल न बनाया जाए
चंडीगढ़, 22 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब की 16 किसान जत्थेबंदियो ने आज चंडीगढ मे पक्के मोर्चे के प्लान को बदलते हुए अब मुख्यमंत्री भगवंत मान के जिला संगरूर मे लोंगोवाल पुलिस थाना के सामने पक्का मोर्चा लगा दिया है।
किसानों ने कहा कि पंजाब सरकार, लोकतंत्र की हत्या कर रही है। किसान मजदूर की आवाज को दबाने की कोशिश हो रही है।
पक्के मोर्चे मे दोपहर तक बीकेयू आजाद के प्रदेश नेता मनजीत नयाल, डकौंदा धनेर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत धनेर, क्रांतिकारी किसान यूनियन के गुरमीत सिंह महिमा, तर्कशील आगू जुझार सिंह, क्रांतिकारी पेंडू मजदूर यूनियन के लखवीर लखी, किरती किसान यूनियन के भूपिन्दर सिंह, भारतीय किसान यूनियन एकता आजाद के जसवीर सिंह आदि पक्के मोर्चा में शामिल हो चुके थे।
किसान नेताओं ने कहा कि शहीद हुए प्रीतम सिंह के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और परिवार को 10 लाख रुपए का मुआवजा देने के साथ-साथ किसान की मौत के लिए जिम्मेदार मौके के पुलिस अफसरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाए और सी.एम. भगवंत मान की सरकार किसानों की गिरफ्तारियां करनी बंद करें और पंजाब में दहशत का माहौल न बनाया जाए । इस अवसर पर किसान नेता वीर सिंह निजामदीन वाला, बलराज सिंह फेरों के, सुरजीत सिंह फौजी, रछपाल सिंह, हरफूल सिंह और मेहताब सिंह आदि ने भी रोष धरने को संबोधन किया।