पंजाब की आप सरकार अवैध निर्माण के खिलाफ तकडी कार्रवाई के मूड मे
जारी किया व्हाट्सएप नंबर
चंडीगढ़, 5 अगस्त (विश्ववार्ता): पंजाब मे आम आदमी पार्टी सरकार मुख्यमंत्री मान के नेतृव्य में पंजाब में नगर निगमों, नगर कौंसिलों और नगर सुधार ट्रस्टों के अधिकार क्षेत्र में अनधिकृत निर्माणों के मुद्दे को हल करने की कोशिश के तौर पर स्थानीय निकाय और संसदीय मामलों संबंधी मंत्री बलकार सिंह ने लोगों की सुविधा के लिए आज म्युनिसिपल भवन, सैक्टर- 35 चंडीगढ़ में एक व्हाट्सएप नंबर 7889149943 जारी किया है।
मंत्री बलकार सिंह ने कहा कि तेजी से बढ़ रहे शहरीकरण और आबादी की वृद्धि से अनधिकृत कालोनियों और गैर-कानूनी निर्माणों का खतरा एक ङ्क्षचता का विषय बन गया है। इस मुद्दे का प्रभावशाली ढंग से समाधान करने के लिए मंत्री बलकार सिंह ने नागरिकों को ऐसी उल्लंघनाओं की शिकायत करने के लिए एक सुगम और सुविधाजनक प्लेटफार्म प्रदान करने की पहल की है।