नेपाल में भीषण भूकंप से मरने वालों की लगातार बढ़ती संख्या ने डराया
मौत का आंकडा पहुंचा 130 के पार, भूकंप के बाद से रेस्क्यू फोर्स बचाव अभियान में जुटी
चंडीगढ़, 4 नवंबर (विश्ववार्ता) नेपाल मे देर रात आये भंूकप से मचे हाहाकार ने पूरे नेपाल को रूला दिया है लगातार मौत का बढता आंकडा डराने लगा है। पश्चिमी नेपाल में भीषण भूकंप से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पहले 128 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई थी। अब यह संख्या बढक़र 132 हो गई है। वहीं, सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। भूकंप से कई घर ध्वस्त हो गए हैं।
नेपाली अधिकारियों ने पुष्टि की है कि रुकुम पश्चिम में 37 लोगों की मौत हो हुई है, जबकि जाजरकोट जिले में 95 लोगों की जान गई है। भूकंप के बाद से रेस्क्यू फोर्स बचाव अभियान में जुटी है। राष्ट्रीय भूकंप मापन केंद्र के अधिकारियों के अनुसार, रात 11.47 बजे भूकंप आया, जिसका केंद्र जाजरकोट में जमीन के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप का असर भारत और चीन में भी महसूस किया गया।
बता दें, शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे नेपाल के पश्चिमी इलाके में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई है। वहीं, प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड जाजरकोट पहुंच गए हैं। उन्होंने कल रात क्षेत्र में आए भूकंप से प्रभावित लोगों से मुलाकात की। साथ ही, भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने भूकंप के कारण हुई जान-माल की हानि पर दुख व्यक्त किया है।