नशे के खिलाफ सीआईए स्टाफ का बडा एक्शन, करोड़ों की हेरोइन सहित नशा तस्कर किया काबू
चंडीगढ़, 13 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब मे नशे को जड से खत्म करने का लगातार प्रयास जारी है इसी लडी मे आज सी.आई.ए. स्टाफ के हाथ बड़ी सफलता लगी है। सी.आई.ए. स्टाफ ने फिरोजपुर से नशे की बड़ी खेप बरामद की है। सी.आई.ए. ने साढ़े 3 किलो हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार किया है। बरामद की गई हेरोइन की कीमत 17 करोड़ 50 हजार रुपए बताई जा रही है। आरोपी से स्कूटी और मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। जानकारी मिली है नशा तस्कर को फिरोजपुर सिविल अस्पताल के नजदीक से काबू किया है।