देश के इस जिले मे फटा बादल, बाढ़ में सेना के इतने जवान हुए लापता, मचा हडकंप
चंडीगढ़, 4 अक्तूबर (विश्ववार्ता) : सिक्किम में बड़ा हादसा हो गया है। उत्तरी सिक्किम में लाहोनाक झील पर बादल फटने से लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। इसके चलते रात करीब 1 बजे आई बाढ़ में सेना के 23 जवान बह गए। उसकी तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। कुछ सैन्य प्रतिष्ठान अचानक आई बाढ़ में फंस गए, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। सेना की कई गाडिय़ां पानी में डूब गईं। इस घटना को लेकर डिफेंस पीआरओ गुवाहाटी ने बयान जारी किया है।
एक रक्षा जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, ‘उत्तरी सिक्किम में लोनाक झील पर अचानक बादल फटने से लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई।