देर रात भूकंप के तेज झटको से कांपा दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत

0
28

देर रात भूकंप के तेज झटको से कांपा दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत

देर तक कांपती रही धरती, लोगो मे डर व दहशत का माहौल
चंडीगढ़, 4 नवंबर (विश्ववार्ता) देर रात दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार और उत्तराखंड सहित उत्तर भारत में तेज भूकंप आया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके करीब 20 सेकेंड तक महसूस किये गये। भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है। भूकंप के तेज झटकों के कारण लोगों में हडक़ंप मच गया। लोग घरों से बाहर निकल आए। लोगों का कहना है कि उन्होंने काफी देर तक झटके महसूस किए। रिक्टर पैमान पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई है।
बतां दे कि नेपाल में शुक्रवार देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। 6.4 तीव्रता वाले इस भूकंप ने नेपाल में तबाही मचा दी। इस भूकंप की वजह से नेपाल में अब तक 70 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि सैंकड़ों लोग घायल हो गए हैं। नेपाल में एक महीने में तीसरी बार तेज भूकंप आया है। नेपाल के जजरकोट जिले के लामिडांडा इलाके में इस भूकंप का केंद्र था। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि भूकंप के झटके इतने तेज थे कि इससे सैकड़ों घर ढह गए। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने भूकंप के कारण जान-माल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया है।

नेपाल के पीएमओ ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने शुक्रवार रात 11.47 बजे जाजरकोट के रामीडांडा में आए भूकंप से हुई मानवीय और घरों की क्षति पर गहरा दुख व्यक्त किया है। घायलों के तत्काल बचाव और राहत के लिए सभी तीन सुरक्षा एजेंसियों को लगाया गया है।देर रात आये भंूंकप के कारण बचाव कार्य सिर्फ कुछ इलाकों में ही संभव हो पाया है। भूकंप के कारण कई मकान जमींदोज हो गए हैं। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने ये जानकारी दी है। जजरकोट जिले में 34 लोगों की मौत हुई है जबकि कई घायल हैं। वहीं, रुकुम जिले में 36 लोगों के मौत की पुष्टि की गई है। बता दें कि जजरकोट की आबादी 1 लाख 90 हजार है। यहां काफी नुकसान की खबर है। राहत बचाव कार्य शुरू हो गया है। नेपाल के पीएम पुष्प दहल प्रचंड ने घटना पर दुख जताया है।