दीपों का पर्व दीपावली आज पूरे देश मे मनाया जा रहा है धूमधाम से

0
18

दीपों का पर्व दीपावली आज पूरे देश मे मनाया जा रहा है धूमधाम से

बाजार में भी दीपावली पर्व की धूम

चंडीगढ़, 11 नवंबर (विश्ववार्ता)आज देश-विदेश में बड़े ही धूमधाम के साथ दीपावली का त्योहार मनाया जाएगा। इस बार दीपावली बहुत ही शुभ योग में मनाई जाएगी। । दिवाली पर घरों में दीये जलाने और रोशनी करने करने का विशेष महत्व होता है। इसके अलावा दिवाली की शाम और रात के प्रहर में मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है।

हिंदू पंचांग के अनुसार दिवाली का त्योहार और मां लक्ष्मी की पूजा कार्तिक माह के अमावस्या तिथि पर प्रदोष काल और स्थिर लग्न किया जाता है। इस बार दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की पूजन के लिए 2 शुभ मुहूर्त रहेगा।

घरों और प्रतिष्ठानों में महालक्ष्मी और भगवान कुबेर जी की पूजा – अर्चना की जाएगी। रात में जमकर आतिशबाजी भी होगी। बाजार में भी दीपावली पर्व की धूम मची हुई है। चारों ओर रौनक नजर आ रही है। रंग-बिरंगी झालरों की सजावट की गई है जिससे घर – मोहल्ले रोशनी से जगमगा रहे हैं। दीप व झालरों की चकाचौंध के बीच रात में महालक्ष्मी की पूजा की जाएगी। पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह है।
अंधेरे पर प्रकाश की जीत का संदेश देने वाला यह पर्व कार्तिक अमावस्या को मनाया जाता है। धनतेरस के साथ ही रोशनी का पर्व शुरु हो गया है। धनतेरस पर भगवान धनवंतरी की पूजा – अर्चना की गई। बाजारों में जमकर धन वर्षा हुई।