दिवंगत सिंगर मूसेवाला की पहली बरसी पर प्रतिमा को पिता ने चूमा और मूंछों को दिया ताव

39
Advertisement

दिवंगत सिंगर मूसेवाला की पहली बरसी पर प्रतिमा को पिता ने चूमा और मूंछों को दिया ताव

मां और पिता की हुई आंखे नम, हजारो की संख्या मे लोग पहुंचे

चंडीगढ़, 19 मार्च (विश्व वार्ता) दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की आज पहली बरसी मानसा के सिरसा रोड पर आयोजित की गई इस दौरान हजारों लोग यहां पर पहुंच रहे हैं। इस मौके पर सिद्धू मूसेवाला का एक प्रतिमा बनाई गई हैं, जिसे उनके पिता बलकौर सिंह ने चूमा और मूंछों को ताव दिया। सिद्धू मूसेवाला की प्रतिमा को 5911 ट्रैक्टर पर दर्शन के लिए रखा व पंडाल में सिद्धू मूसे वाला की लास्ट राइड थार को भी वहां पर रखा गया हैं। थार में गोलियों के निशान उस समय के हालात बयां कर रहे हैं। पंजाब में मौहाल तानवपूर्ण होने के कारण सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पहली बरसी पर यहां पर दूर-दूर से लोग आ रहे हैं।
इससे पहले गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह मूसेवाला ने आरोप लगाया कि खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पर पंजाब पुलिस की जारी कार्रवाई के बीच मूसेवाला के प्रशंसकों को बड़ी संख्या में सिद्धू मूसेवाला की ‘पुण्यतिथि’ कार्यक्रम में शामिल होने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर लोगों को रोका जाता रहा तो यह कार्यक्रम धरने में बदल सकता है।

Advertisement