दिवंगत मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को पुलिस अधिकारी द्वारा आतंकी कहने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
पिता बलकौर सिंह का बडा टवीट आया सामने
चंडीगढ़, 22 अगस्त (विश्ववार्ता) : मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को एक पुलिसकर्मी द्वारा आतंकवादी कहने का वीडियो वायरल होने के बाद पिता बलकौर सिंह का बयान सामने आया है।
सोशल मीडिया ट्वीटर के जरिए बलकौर सिंह ने उक्त पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि कोई पुलिस अधिकारी मेरे बेटे को कैसे आंतकी कह सकता है? एक अन्य ट्वीट में लिखा, ‘मुख्यमंत्री भगवंत मान को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सेरोन को पत्र लिखना चाहिए कि सिद्धू मूसेवाला के प्रशंसक और पंजाबी इस तरह का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।’ झारखंड पुलिस को लिखित माफ़ी मांगनी चाहिए”।
https://twitter.com/iBalkaurSidhu/status/1693663673401721217?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1693663673401721217%7Ctwgr%5Ec0a1588b77d616e6bdcb7f4e04b83e161d981610%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fpunjab.punjabkesari.in%2Fpunjab%2Fnews%2Fmoosewala-s-father-got-angry-after-calling-his-son-a-terrorist-1869257