दिल्ली सेवा बिल को लोकसभा और राज्यसभा में पारित होने के बाद अब राष्ट्रपति से भी मिली मंजूरी
भारत सरकार की अधिसूचना जारी
चंडीगढ़, 12 अगस्त (विश्ववार्ता) लोकसभा और राज्यसभा में पारित होने के बाद अब दिल्ली सेवा बिल को राष्ट्रपति से भी मंजूरी मिल गई है। अब यह दिल्ली में कानून बन गया है। सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी की है। भारत सरकार की नोटिफिकेशन में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार अधिनियम 2023 को लागू करने की जानकारी दी गई है।