दक्षिणी दिल्ली में मांस की दुकानें रहेंगी बंद
चंडीगढ़, 5 अप्रैल (विश्ववार्ता) दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने नवरात्र और रमजान के पवित्र महीने में मांस की दुकानें खोलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। साउथ नगर निगम की ओर से कहा गया मां दुर्गा को समर्पित नवरात्रि की शुभ घड़ी में दिल्ली में मांस की दुकानें बंद होनी चाहिए। नवरात्रि के दिनों में भक्त मांसाहारी भोजन और शराब के सेवन से दूर रहते हैं।