त्यौहारो के सीजन मे फिर लगा मंहगाई का बडा झटका
एलपीजी सिलेंडर के दाम में इतने रुपए की बढ़ोतरी ने आम आदमी की कमर तोड़ी
चंडीगढ़, 1 नवंबर (विश्ववार्ता) त्यौहारे के सीजन मे फिर मंहगाई का बडा झटका लगा है नवंबर के पहले ही दिन महंगाई के जोरदार झटके से आम आदमी की कमर तोड दी है। सरकारी तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिये हैं। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी के कारण आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम में 100 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 101.50 रुपए बढ़ाए हैं। कमर्शियल गैस सिलेंडर की ये नई दरें आज से यानि एक नवंबर, 2023 से लागू हो चुकी है।
कीमतों में नई बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढक़र 1833 रुपए प्रति सिलेंडर हो गए हैं। बीते महीने एक अक्टूबर को यह सिलेंडर 1731.50 रुपए के दाम पर मिल रहा था। दिल्ली में कमर्शियल गैस की कीमत 101.50 रुपए मंहगी हो गई है।
बता दें कि, तेल कंपनियों ने पिछले महीने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 209 रुपए की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद दिल्ली में रसोई गैस के दाम 1731.50 रुपए पर आ गए थे। अब लगातार दूसरी बार तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी के दाम में बढ़ोतरी की है। इसके अलावा, घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में 14.2 किलो घरेलू सिलेंडर की कीमत 903 रुपये है।