ड्रग्स मामले में फंसे कांग्रेसी विधायक सुखपाल खैहरा को नही मिली कोर्ट से राहत
कोर्ट ने खैहरा को फिर भेजा इतने दिनो के रिमांड पर
चंडीगढ़, 13 अक्तूबर (विश्ववार्ता) ड्रग्स मामले में फंसे कांग्रेसी विधायक सुखपाल खैहरा की मुश्किले कम होने का नाम नही ले रही है जलालाबाद कोर्ट में सुखपाल खैहरा की पेश हुए जहां कोर्ट ने सुखपाल खैहरा को फिर से 2 दिन के रिमांड पर भेज दिया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में अब अगली पेशी 14 अक्तूबर को होगी।
जानें क्या है पूरा मामला
भुलत्थ के कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को 28 सितंबर को उनकी चंडीगढ़ रिहायश से गिरफ्तार कर लिया गया था। यह गिरफ्तारी चंडीगढ़ पुलिस ने नहीं, बल्कि जलालाबाद पुलिस द्वारा की गई। पुलिस के अनुसार ये कार्रवाई खैहरा के खिलाफ 2015 के एन.डी.पी.एस. मामले में की गई है। पुलिस का कहना है कि सुखपाल खैहरा के खिलाफ नशा तस्करी (एन.डी.पी.एस. एक्ट) का पुराना मामला था, जिस पर कार्रवाई करते हुए खैहरा को गिरफ्तार किया गया है। इसे खैहरा ने गैर कानूनी बताते हुए हाईकोर्ट में चुनौती दी थी