जालंधर जिले मे कमरे मे सो रहे दोस्त का दिनदहाडे कत्ल
दूसरा साथी फरार, पुलिस मामले की जांच मे जुटी
चंडीगढ़, 4 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब का जालंधर जिले मे अपराधियेां के हौसले लगताार बुंलद हो रहे है अब खबर आ रही है कि आज शहर मे सुबह एक कत्ल का मामला सामने आया है जानकारी अनुसार पुलिस को सूचना दी गई कि एक कमरे में रह रहे 2 दोस्तों में से एक का कत्ल हो गया है। मृतक की पहचान रजिंदर कुमार के रूप में हुई है।
जानकारी देते हुए ए.सी.पी. निर्मल सिंह ने बताया कि अभी कुछ ही देर पहले उन्हें कत्ल हो जाने की सूचना मिली है। मौके पर अपनी टीम के साथ पहंचुकर उन्होंने जांच शुरू कर दी है। कमरे के हालात देखकर पुलिस यह अंदाजा लगा रही है कि उसका कत्ल हुआ है और कातिल उसका दोस्त ही है। फिलहाल पुलिस सनी की तलाश कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।