जानिये आज मौसम का हाल पहाडो से बर्फबारी से मौसम मे आई ठंडक, गर्मी से मिली राहत

104
Advertisement

जानिये आज मौसम का हाल
पहाडो से बर्फबारी से मौसम मे आई ठंडक, गर्मी से मिली राहत

जानिये अगले 5 दिनों मे कैसा रहेगा मौसम का हाल
चंडीगढ़, 26 मई (विश्ववार्ता) पहाड़ों में हुई बर्फबारी और मैदान इलाको मे हुई झमाझम बारिश से उत्तर भारत के पंजाब ,हरियाणा समेत अन्य राज्यो मे मौसम मे ठंडक आ गई है और कई दिनो की भीषण गर्मी से परेशान लोगो को राहत मिली है। पंजाब के मैदानी इलाकों में बारिश होने से जालंधर का तापमान 2 दिन में 40 डिग्री से 30 डिग्री पर पहुंच गया है। वैस्टर्न डिस्ट्रबेंस के कारण मौसम विभाग ने अगले 5 दिन तक तेज आंधी के साथ बरसात होने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि मई महीने के आखिरी दिन ठंडक भरे रहेंगे। जून महीने की शुरुआत बरसात से होने की संभावना है। 2011 से लेकर 2022 मई महीने के बीच कभी भी तापमान 43 डिग्री के पार नहीं पहुंचा। बहुत कम ऐसा हुआ है कि मई महीने की शुरुआत में भी बरसात और मई महीने के गुजरने के बाद भी हुई हो।

Advertisement