जानिये आज पंजाब के मौसम का हाल
मौसम विभाग द्वारा सूबे मे तीन का येलो अलर्ट जारी
चंडीगढ़, 22 मई (विश्ववार्ता) पंजाब मे इस समय सूर्य देवता ने प्रचंड रूप धारण किया हुआ है जिससे गर्मी ने आम जन जीवन पूरी तरह से प्रभावित किया है। पंजाब मे पिछले 24 घंंटो मे 2.2 डिग्री की वृद्धि के साथ पारा 44.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। झुलसा देने वाली गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा। हालांकि जल्द लोगों को राहत मिल सकती है।
मौसम विभाग ने कल से पंजाब में तीन दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में तेज गरज व चमक के साथ बारिश होगी। सोमवार को भी कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके चलते तापमान में 3 से 5 डिग्री की कमी होने की संभावना है।
पंजाब में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। समराला 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ज्यादा गर्म रहा। वहीं, पंजाब के अन्य शहरों में अमृतसर का पारा 43.0, लुधियाना का 42.5, पटियाला का 43.5, बठिंडा का 44.0, फिरोजपुर का 43.1, गुरदासपुर का 42.1, रोपड़ का 40.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की वृद्धि रही। हालांकि यह सामान्य के नजदीक रहा। सबसे कम 21.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रोपड़ का दर्ज किया गया।