चुनाव के ठीक पहले चंडीगढ़ भाजपा ने लिया बड़ा फैसला
भाजपा प्रधान अरुण सूद की जगह इन्हे बनाया गया चंडीगढ़ का नया प्रधान
चंडीगढ़, 14 अक्तूबर (विश्ववार्ता) भारतीय जनता पार्टी ने चंडीगढ़ के प्रधान अरुण सूद को हटाकर उनकी जगह पर जतिंदर पाल मल्होत्रा को नया प्रधान लगाया गया है। वह आरएसस से संबंधित है और इस समय वह आरएसस के जिला प्रधान भी हैं। अब आगामी लोकसभा चुनाव में वह बतौर प्रदेश प्रधान के तौर पर काम करेंगे।
इस फैसले के बाद जतिंदर पाल मल्होत्रा के ऊपर बड़ी चुनौतियां रहेंगी। बता दें कि मल्होत्रा के चंडीगढ़ प्रभारी रहने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इनके घर पर ही रुकते थे।