चंद्रयान-3 मिशन का नया वीडियो जारी किया भारत की स्पेस एजेंसी इसरो ने
चांद की सतह पर उतरा रोवर प्रज्ञान
चंडीगढ़, 25 अगस्त (विश्ववार्ता)चंद्रयान-3 मिशन की लैंडर के बीच बडी खबर सामने आ रही है कि भारत की स्पेस एजेंसी इसरो एक और वीडियो एक्स पर पोस्ट किया है। इसमें चंद्रयान-3 के रोवर को चंद्रमा की सतह पर उतरते देखा जा सकता है। पूरी दुनिया मे अपनी काबिलियत का लोहा मनवाने वाली इसरो के नए वीडियो को विक्रम लैंडर के कैमरे से लिया गया है। इसमें प्रज्ञान रोवर को लैंडर से निकलते हुए और रैंप पर धीरे-धीरे उतरने के बाद चांद की सतह पर चलते देखा जा सकता है। इसरो ने बताया कि यह वीडियो 23 अगस्त को चांद पर विक्रम की सफल लैंडिंग के बाद का है।