चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग का स्वागत करने को तैयार पंजाब
शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस ने जारी किए ये आदेश
चंडीगढ़, 23 अगस्त (विश्ववार्ता) चंद्रयान-3 आज चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने जा रहा है जिसकी पूरा देश टक टकी लगा देख रहा है। चंद्रयान-3 के चांद पर लैंड होते ही भारत ऐसा करने वाला अमेरिका, चीन और रूस के बाद चौथा देश बन जाएगा। पंजाब चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग का स्वागत करने को तैयार है। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग को खुश आमदीद कहने और शुभकामनाएं देने के लिए पंजाब तैयार है। आज सभी स्कूलों में स्कूलों में इस ऐतिहासिक घटना को दर्शाने वाली पोस्टर, पेंटिंग और क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।