चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग लाईव दिखाने के लिए शाम को खुलेंगे हरियाणा के स्कूल
चंडीगढ़, 23 अगस्त (विश्ववार्ता) चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग हरियाणा के स्कूलों के विद्यार्थी लाइव देखेंगे। इसके लिए स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को बुधवार शाम को पांच से छह बजे तक स्कूल खोलने का निर्देश दिया है। साथ ही यह भी कहा है कि शाम के समय जहां संभव हो, वहां शिक्षक व विद्यार्थी एक घंटे के लिए सभा आयोजित करें। वहीं, जहां संभव नहीं होगा, उन स्कूलों में अगले दिन सुबह सॉफ्ट लैंडिंग प्रक्रिया का प्रसारण होगा।
आदेश के तहत 23 अगस्त को शाम पांच से छह बजे तक सरकारी स्कूल खोलने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों की है। पूरी दुनिया का ध्यान इस तरफ है। प्रयास है कि प्रदेश के बच्चे भी इस उपलब्धि को देखें।। शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से स्कूलों में लाइव प्रसारण का आदेश जारी किया गया है।