चंडीगढ मे पंजाब के आईएएस अधिकारी के घर चली ताबडतोड गोलियां

0
151

चंडीगढ मे पंजाब के आईएएस अधिकारी के घर चली ताबडतोड गोलियां

पुलिस आस-पास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे भी खंगागलने में जुटी

चंडीगढ़, 13 नवंबर (विश्ववार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि चंडीगढ के सैक्टर 24 मे दिवाली की रात को 2009 बैच के पंजाब कैडर के एक आईएएस अधिकारी के सरकारी कोठी पर ताबडतोड गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जानकारी मिलते ही अपराध शाखा के डीएसपी उदय पाल, सेक्टर 11 थाना प्रभारी मलकीत सिंह समेत सेक्टर 24 पुलिस चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह व अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे। वहीं मौके पर फोरेंसिक जांच विशेषज्ञ भी पहुंचे और नमूने जांच के लिए इक_े किए।
पुलिस को घर के कमरे से गोली बरामद हुई है। जानकारी के मुताबिक जिस वक्त यह गोली चली तब आईएएस वरिंदर कुमार शर्मा का परिवार अंदर मौजूद था। गोली घर की खिडक़ी के प्लाईबोर्ड पर लग नीचे गिर गई। देर रात पुलिस पता लगाती रही कि किस एंगल से यह गोली चलाई गई। वहीं आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
अभी तक गोली चलाने वाले की पहचान नहीं हुई है। पुलिस उसकी पहचान में जुटी है। वहीं पता लगाया जा रहा है कि वह किस वाहन पर सवार था। पुलिस कोठी पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों से भी पूछताछ में लगी है।
जानकारी के मुताबिक मौजूदा समय में आईएएस वरिंदर कुमार शर्मा न्यायिक एवं गृह मामले के विशेष सचिव के रूप में कार्यरत हैं। वहीं उनके पास पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग के सचिव का अतिक्ति कार्यभार भी है। साथ ही वह गृह विभाग के नशा विरोधी अभियान के नोडल अधिकारी भी हैं। जांच में पुलिस ने घर के कमरे से एक गोली बरामद की है। वहीं पुलिस द्वारा आस-पास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे भी खंगाले जा रहे है।