चंडीगढ़ व आसपास के इलाको मे बादलो ने डाला डेरा, मौसम मे आई ठंडक
चंडीगढ़, 8 अगस्त (विश्ववार्ता): चंडीगढ व आसपास के इलाको मे आज बादलो ने डेरा डाल लिया है जिस कारण शहरवासियों को गर्मी से कुछ निजात मिली है। चंडीगढ़ में अगले 3 दिन मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिन शहर में बादल छाए रहेंगे। हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है, लेकिन विभाग की तरफ से बारिश होने का कोई अलर्ट नहीं दिया गया है।
वहीं अगले 3 दिन तक अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इससे उमस बढ़ेगी। अभी भी शहर का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास है।