चंडीगढ़ में भूख हड़ताल पर बैठे Aap पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा को पुलिस ने किया गिरफ्तार
चंडीगढ़, 26 अगस्त (विश्ववार्ता) आम आदमी पार्टी हरियाणा के उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके साथ कई कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, अनुराग ढांडा कई कार्यकर्ताओं के साथ सेक्टर -17 में हरियाणा सरकार में मंत्री संदीप सिंह (Sandeep Singh) की गिरफ्तारी की मांग करने के लिए धरने पर बैठे थे। वहीं, अब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर धरने को फिलहाल के लिए खत्म कर दिया है।