cc
चंडीगढ, 20 नवंबर (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ में इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी को लेकर आज एक अहम बैठक होगी। बैठक की रिपोर्ट प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित को सौंपी जाएगी। 23 नवंबर को वह इस रिपोर्ट के आधार पर इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी पर फैसला लेंगे।
इस बैठक में सभी स्टेक होल्डर को शामिल किया जाएगा। इसमें शहर की सांसद किरण खेर, मेयर अनूप गुप्ता, डीसी विनय प्रताप, आरटीओ ऑफिस के अधिकारी, पर्यावरण बोर्ड के अधिकारियों के साथ-साथ चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड सांइंस एंड टेक्नोलॉजी की बैठक होनी है।