चंडीगढ़ प्रशासन ने किया इंटिग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस एप लांच
पढिये क्या होगी खासियत
चंडीगढ़, 23 अप्रैल (विश्व वार्ता)चंडीगढ़ प्रशासन ने इंटिग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस एप को शहरवासियों के लिए लांच कर दिया है। परियोजना के लागू होने के बाद शहर के किस स्पॉट पर कितने हादसे हुए, कितनों की मौत हुई, कितने घायल हुए और हादसे की वजह क्या रही। इन सभी तथ्यों की जानकारी एक क्लिक पर मिल जाएगी।