चंडीगढ़ प्रशासन ने इन्हे नियुक्त किया पब्लिक प्रॉसिक्यूटर
चंडीगढ़, 6 अक्तूबर (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ प्रशासन ने पब्लिक प्रॉसिक्यूटर बने मनीष बंसल के नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए है। गौरतलब है कि चंडीगढ़ प्रशासन ने मनीष बंसल को कुछ दिन पहले ही पब्लिक प्रॉसिक्यूटर नियुक्त किया है। प्रशासन ने आशु मोहन पंछी की जगह मनीष बंसल को अपना पब्लिक प्रॉसिक्यूटर नियुक्त किया है। मनीष बंसल पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं और वर्तमान में सीनियर डिप्टी एडवोकेट जनरल के रूप में कार्यरत हैं। बता दें कि ज्ञात रहे प्रशासन में पब्लिक प्रॉसिक्यूटर का बहुत बड़ा रोल होता है। मनीष बंसल फकीर चंद बंसल के पुत्र हैं और पिछले 15 साल से अधिक समय से हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे हैं।