चंडीगढ़ पीजीआई जाने वाले मरीजों के लिए जरूरी खबर
पढक़र जाईये नही तो करना होगा परेशानी का सामना
चंडीगढ़, 11 अक्तूबर (विश्ववार्ता) चंडीगढ पी.जी.आई. के नेहरू अस्पताल में गत दिन रात मे आग लगने से कई करोड का नुकसान हो गया है वही अब इस घटना की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। नुक्सान संबंधी ऑडिट करवाया जा रहा है पर कहा जा रहा है कि 5 से 6 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
वहीं इलेक्टिव सर्जरियों को बंद कर दिया गया है। पी.जी.आई. के डायरेक्टर डॉ. विवेक लाल के अनुसार फिलहाल इलेक्टिव सर्जरियों को बंद कर दिया गया है। यह फैसला एयर कंडीशनर से निकलने वाले धुएं के कारण लिया गया है। हालांकि गत दोपहर तक धुआं हट गया था पर सावधानी के तौर पर इन्हें बंद किया गया है। उन्होंने कहा कि वह किसी तरह को जोखिम नहीं लेना चाहते।