Advertisement
चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में 11वीं कक्षा में एडमिशन का प्रोसेस आज से शुरू
चंडीगढ़, 24 मई (विश्ववार्ता)चंडीगढ़ के 42 सरकारी स्कूलों में 11वीं कक्षा में एडमिशन का प्रोसेस आज से शुरू हो रहा है। एडमिशन रजिस्ट्रेशन विंडो आज दोपहर 2 बजे से खुलेगी और 4 जून को रात 11.59 बजे तक खुली रहेगी। इच्छुक स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन के लिए चंडीगढ़ एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट www.chdeducation.gov.in पर जा सकते हैं।
Advertisement