चंडीगढ़ के सभी स्कूलों में दिखाया जायेगा चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण
चंडीगढ़, 23 अगस्त (विश्ववार्ता)चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए पूरा देश इंतजार कर रहा है। चंडीगढ़ में भी लोगों को इसका इंतजार है। शहर के सभी स्कूलों में इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा। वहीं इसकी सफलता के मंदिरों में पूजा अर्चना का दौर भी जारी है। मुख्य पुजारी पंडित अयोध्या प्रसाद ने श्रद्धालुओं के साथ भगवान शिव की पूजा की। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता से हमारे देश का पूरी दुनिया में गौरव बढ़ेगा। हमारे देश के वैज्ञानिकों का मान बढ़ेगा जो दिन-रात एक कर इस सफल बनाने में जुटे रहे।