चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया में लगी भंयकर आग, मचा हडकंप
फायर ब्रिगेड की कई गाडिय़ां पहुंचीं
चंडीगढ़, 2 अक्तूबर (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेस 2 में राम दरबार स्थित एक फैक्ट्री में आग लग गई है जिस कारण हडकंप मच गया है बताया जा रहा है कि, यह फैक्ट्री प्लॉट नंबर 786 में बनी है। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाडिय़ां मौके पर पहुंची हैं। आग कैसे लगी और कितना नुकसान हुआ है? इस बारे में अभी जानकारी नहीं हैं। आग बुझने के बाद जांच कर नुकसान का सटीक आकलन हो पाएगा। वहीं गनीमत है कि आग में कोई जानी नुकसान भी नहीं हुआ है।